लखनऊ (हि.स.)। अल्पसंख्यक कल्याण, हज, मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री दानिश आजाद ने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1782 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि प्रस्तावित होने पर खुशी जाहिर की है। दानिश आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की संकल्पना को समर्पित 2022-23 का लोक-कल्याणकारी बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह बजट अल्पसंख्यक समाज के विकास एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्यमंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आज के बजट में अल्पसंख्यक समाज का ध्यान रखते हुए बड़े बजट का प्रस्ताव हुआ है। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2022—23 में छह सौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत 195 करोड़ पचास लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि अरबी फारसी के मदरसों के आधुनिकीकरण की योजना के लिए 479 करोड़ नौ लाख रुपये का बजट प्रस्तावित हुआ है। अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, शिक्षा तथा पेयजल की योजनाओं के विकास के लिए संचालित मल्टी सेक्टस डिस्ट्रिक्ट प्लान के कार्यो के लिए 508 करोड़ 18 लाख रुपये प्रस्तावित हुए हैं। बजटी व्यवस्था में अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्रों के विकास का भी विशेष रुप से ध्यान रखा गया है।
शरद
