Friday, February 13, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जांबाजों ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

उत्तराखंड : नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जांबाजों ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

उत्तरकाशी (हि.स.)। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में उनकी टीम ने दुनिया के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट की चोटी पर मंगलवार सुबह आरोहण कर संस्थान का झंडा फहरा कर देश और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। 
उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना 14 नवंबर, 1965 को गई थी। यह देश के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। संस्थान के संग्रहालय में पर्वतारोहण से संबंधित पुस्‍तकें, फिल्में और स्‍लाइड्स मौजूद हैं। इस संस्थान ने अनेक पर्वतारोही दुनिया को दिए हैं। बछेंद्रीपाल, सुमन कुटियाल, विष्णु सेमवाल, दशरथ रावत, पूनम राणा, रवि चौहान, विनोद गुसाईं सहित कई सारे स्थानीय युवा और महिलाएं एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहरा चुकी हैं। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने कर्नल अमित बिष्ट और उनकी टीम को इस सफलता के लिये बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular