Wednesday, February 11, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलउत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपालदास का लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपालदास का लिया आशीर्वाद

अयोध्या (हि. स.)। राम नगरी अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास के महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया।

इससे पहले प्रातः काल वह दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली सेवा धाम के संस्थापक ट्रस्टी सतीश वासिया ने बताया कि अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए उनके ट्रस्ट द्वारा 500 कमरे की धर्मशाला बनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से करीब 2500 लोग भी अयोध्या आये हैं। शनिवार को ट्रस्ट द्वारा रामकथा पार्क से श्रीरामजन्मभूमि तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी।

शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने रामलला का दर्शन-पूजन किया और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन कर सायंकाल पावन सलिला सरयू की महाआरती में भी भी शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular