लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,209 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 234 और लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत झांसी में हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 18, वाराणसी में 15, अयोध्या में 14, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर तथा झांसी में 10-10 मरीजों की महामारी से मौत हुई है।
इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 301 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 297, सहारनपुर में 264, वाराणसी में 245, झांसी में 180, बुलंदशहर में 163, गाजियाबाद में 159, गौतम बुद्ध नगर में 146 और मुजफ्फरनगर में 138 नए मामले सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3,17,684 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4,67,37,022 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उत्तरप्रदेश में 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए
RELATED ARTICLES
