लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण से शनिवार को 226 मरीजों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 6,046 नए मामले सामने आए। राज्य में 24 अप्रैल को राज्य में सर्वाधिक 38,055 मामले आए थे और उसकी तुलना में शनिवार को सिर्फ 6,046 मामले आए जो 84.02 प्रतिशत कम हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 17,540 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर गए हैं और अब तक प्रदेश में 15,51,716 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत अब 93.02 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 22 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय प्रदेश में 94,482 मरीज उपचाराधीन हैं जो 30 अप्रैल के सक्रिय मामलों 3,10,783 की तुलना में 69।06 प्रतिशत कम हैं। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में तीन लाख से अधिक जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। अभी तक राज्य में 4.64 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
उत्तरप्रदेश में कोरोना से 226 मौतें, संक्रमण के 6,046 नए मामले सामने आए
RELATED ARTICLES
