लखनऊ । उत्तरप्रदेश में बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 282 और लोगों की मौत हो गई तथा 7336 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,352 हो गई है।
सबसे ज्यादा 29 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा आगरा और एटा में 14-14, हाजीपुर तथा मेरठ में 13-13 और गाजियाबाद में 12 लोगों की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 7,336 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी अवधि में 19,669 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 493 नए मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 355, सहारनपुर में 344, मेरठ में 342, गोरखपुर में 309 और गाजियाबाद में 307 मामले सामने आए।
राज्य में फिलहाल 1,23579 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,99,327 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4 करोड़ 55 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 282 और लोगों की मौत, 7336 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
RELATED ARTICLES
