Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ाया गया

उत्तरप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ाया गया


लखनऊ । उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 17 मई की जगह 24 मई की सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले तक ही कोरोना कर्फ्यू प्रभावी था। यूपी में सरकार ने कोरोना के मामलों में कमी के बावजूद सतर्कता बरतते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया है। उत्तरप्रदेश में कोरोनावायरस के शनिवार को समाप्त पिछले 24 घंटों में 12 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 281 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह संकेत दे रहा है कि यूपी में कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 12,547 नए कोरोना केस मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू खासतौर पर बाजारों पर लागू है। आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं है। हालांकि, परिवहन क्षेत्र पर सख्ती दिखाई गई है। रोडवेज बसों के दूसरे राज्यों जाने पर रोक है। साप्ताहिक बाजार बंद रखे गए हैं। बाजारों में दुकानें भी बंद रहेंगी। इस दौरान लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर रोक है।
उड़ान सेवाओं पर भी कुछ पाबंदी लगी हुई है। इस महीने की शुरूआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विमान सेवा से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए कोविड -19 की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने का आदेश दिया था और यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि विमान सेवा के माध्यम से प्रदेश से जाने वाले लोग भी नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular