Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेश में अब तक 76 लोग ब्लैक फंगस इंफेक्शन के शिकार, लखनऊ...

उत्तरप्रदेश में अब तक 76 लोग ब्लैक फंगस इंफेक्शन के शिकार, लखनऊ में पहली मौत


लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस इंफेक्शन ने पांव पसारने शुरू कर दिया है। राज्य में अब तक अलग-अलग जिलों में 76 मरीज मिले हैं। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में सबसे ज्यादा 23 केस वाराणसी में सामने आए हैं। वहीं राजधानी लखनऊ में 17 केस अब सामने आए हैं। लखनऊ लोहिया संस्थान में इस इंफेक्शन ने एक महिला की जान ले ली है। लखनऊ के केजीएमयू के लिंब सेंटर और गांधी वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कानपुर में दो और लखनऊ में एक मरीज की जान जा चुकी है। वाराणसी के बीएचयू में भी डॉक्टर इससे निपटने में जुटे हुए हैं, यहां इंफेक्शन से जूझ रही एक महिला की जिंदगी उन्होंने किसी तरह बचाई। डॉक्टरों को उसके आधा चेहरा हटाना पड़ गया। मेरठ में ब्लैक फंगस के 5 और मरीज़ मिले हैं। मेरठ में अब तक ब्लैक फंगस के 8 मरीज हैं। इनमें से 4 मरीजों का निजी अस्पताल में इलाजहो रहा है, वहीं 3 मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक अन्य मरीज को उसके परिजन दूसरे अस्पताल ले गए हैं। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से इस पर रणनीति बनाकर रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल इलाज के लिए गाइडलाइन आदि की तैयारी में जुटी हुई है। डॉक्टरों की सलाह है कि जो मरीज आईसीयू में रहकर घर लौटे हैं, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ब्लैक फंगस खून के जरिए आंख, दिल, गुर्दे और लिवर पैंक्रयाज पर हमला बोलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular