रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। तहसील क्षेत्र के उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग बीआरसी पर सोमवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा व बीईओ सतीश कुमार द्वारा उतरौला बीआरसी पर दो टैबलेट प्रति विद्यालय के दर से उतरौला के 106 परिषदीय विद्यालय में 112 प्रधानाध्यापक व अध्यापकों को टैबलेट प्रदान किया गया। वहीं बीईओ विनय कुमार चौधरी के अध्यक्षता में विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा बीआरसी गैड़ास बुजुर्ग पर सौ अध्यापकों को टैब वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि मैं भी शिक्षा जगत से जुड़ा हूं। प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों को कान्वेंट की तर्ज पर विकसित कर रही है। टैबलेट से परिषदीय विद्यालय और अधिक हाईटेक बनेंगे। विद्यालय संबंधी कार्य अध्यापक आसानी से कर सकेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में 19 पैरामीटर के आधार पर विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अधिकांश विद्यालय में दिव्यांगजन शौचालय भी बन रहे हैं। टैबलेट को सही ढंग से अगर प्रयोग किया गया तो शिक्षकों को 14 रजिस्टर और मीटिंग आदि में आसानी होगा और समय की बचत होगी। ब्रजेश कुमार चौधरी, श्रवण कुमार विमल, मलिक मुनव्वर, काजिम अली अंसारी, राजेश शर्मा, पूर्व सभासद फरिंद्र गुप्ता समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
संचालन उसमान उतरौलवी ने किया।
