रोहित गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर)
शनिवार को वन महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता व गाँधी नगर वार्ड के सभासद विजय पाल वर्मा तथा विद्यालय के डायरेक्टर असलम शेर खान व इंटरमीडियट के छात्र -छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार गुप्ता, निशा फातिमा,पवन कुमार मिश्रा,शिवांगी गुप्ता,देवानंद सोनी आदि मौजूद रहे।
उतरौला में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
RELATED ARTICLES
