रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
उतरौला ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र द्वारा संचालित इलाकों में मंगलवार को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। उपखंड अधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र उतरौला ग्रामीण की गुणवत्ता बढ़ाने और पैनल बदलने के कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। उतरौला स्थित विद्युत उपकेंद्र उतरौला ग्रामीण में मंगलवार को पैनल बदलने व गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा । पैनल बदलने के कार्य के चलते उतरौला ग्रामीण फीडर से आच्छादित क्षेत्रु में सात घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। एसडीओ रमेश मौर्य ने सभी उपभोक्ताओं से मंगलवार को सुबह दस बजे से पूर्व विद्युत संबंधी कार्य को निपटाने एवं धैर्य रखने का अपील किया है।
उतरौला ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र द्वारा संचालित इलाकों में मंगलवार को सात घंटे बिजली गुल रहेगी
RELATED ARTICLES
