Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरउतरौला क्षेत्र के नवजवानों की प्रतिभा देश दुनिया के सामने आ रही

उतरौला क्षेत्र के नवजवानों की प्रतिभा देश दुनिया के सामने आ रही

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
समय के साथ उतरौला क्षेत्र के नवजवानों की प्रतिभा देश दुनिया के सामने आ रही है ताज़ा जानकारी के अनुसार मोहल्ला पटेल नगर उतरौला के निवासी स्व० मास्टर वसी हैदर के पुत्र डॉ सैयद ज़ुल्फ़िक़ार हैदर उर्फ़ ज़ेड हैदर को कामर्स एवं मैनेजमेंट विषय में पी.एचडी. की उपाधि डिपार्टमेंट ऑफ़ कामर्स,फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स,
मेवाड़ विश्विद्यालय,राजस्थान द्वारा प्रदान हुई है।
डॉ हैदर ने अपना शोध कार्य डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव(असिस्टेंट प्रोफ़ेसर वाणिज्य विभाग के.एस. साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या) के निर्देशन में पूरा किया है उतरौला निवासी ज़ुल्फ़िक़ार हैदर ने बारहवीं तक की पढ़ाई मो० यू० उस्मानी इण्टर कालेज से की आगे पढ़ाई के लिये वह अयोध्या फैज़ाबाद के साकेत महाविद्यालय चले गये जहाँ पर कामर्स की पढ़ाई करने के बाद अयोध्या जिले में ही वह शिक्षक का कार्य कर रहे है।
डॉ ज़ुल्फ़िक़ार हैदर ने इस सफ़लता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता मास्टर वसी हैदर को एवं अपने माता जी तथा अपने बड़े भाई सैयद शमीम हैदर को दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular