Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरउतरौला क्षेत्र के घर घर नल योजना पर बाइस करोड़ रुपए का...

उतरौला क्षेत्र के घर घर नल योजना पर बाइस करोड़ रुपए का धन सरकार ने आवंटित किया

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र के घर घर नल योजना पर बाइस करोड़ रुपए का धन सरकार ने आवंटित किया है।
इस योजना के टेन्डर को प्रमुख सचिव ने निरस्त करके विभागीय अधिकारियों को नया टेन्डर कराने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना घर घर नल के तहत नगर के सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद उतरौला को अमृत दो पेयजल परियोजना में सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में बाइस करोड़ रुपए जल निगम को आवंटित किया है। इस योजना में नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र में नागरिकों के लिए पांच पम्प हाउस,दो पानी की टंकी,स्टाफ क्वार्टर, व नगर में पाइप लाइन विछाने का कार्य किया जायेगा। इसमें नगर के सभी नागरिकों को पेयजल के लिए पानी आपूर्ति हेतु घर घर कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर नगर पालिका परिषद उतरौला में देना होगा। इस परियोजना के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
अवर अभियंता जल निगम अंगद यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार का पचास प्रतिशत, राज्य सरकार का चालीस प्रतिशत व नगर पालिका परिषद उतरौला का दस प्रतिशत अंशदान इस परियोजना में है। इसके लिए बाइस करोड़ रुपए विभाग को मिल चुके हैं। इसके लिए विभाग ने टेन्डर निकाला था और टेन्डर की स्वीकृति प्रमुख सचिव से मांगी गई थी। उस पर प्रमुख सचिव ने टेन्डर को निरस्त करके नया टेन्डर जारी करने का आदेश दिया है। नगर पालिका परिषद उतरौला के चुनाव होने पर आचार संहिता लागू रहने से टेन्डर नहीं निकाला गया है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेन्डर प्रक्रिया पुनः शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular