बाराबंकी(हि.स.)। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना में विश्वास रखती है, जिसे ध्यान में रखकर सरकार अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही। इसका समाज के सभी वर्ग के लोग लाभ उठा रहे हैं। यह बातें पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सुखदेव गैस एजेंसी रसूलपुर में उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा व सिलेंडर वितरण के दौरान कही।
कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को धुंए से बचाने के लिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन दे रही है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जा रहा है। जिसका आज सभी वर्ग के लोग लाभ उठा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने श्रीदेवी, नीतू वर्मा, रेनू, जरीना, शिल्पी देवी, फूलमती समेत 25 महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हे वितरित करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय विकास मौर्य संदीप वर्मा “पिन्टू” रामनिवास लोधी, शशांक सोनकर, राधेमोहन सोनकर, निक्की सोनकर, विशाल सिंह, रमन तिवारी, विजय अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
दीपक
