Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिये गये सैकड़ों विपणन निरीक्षक

उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिये गये सैकड़ों विपणन निरीक्षक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश खाद्य रसद विभाग के मुख्य कार्यालय के बाहर जुटे सैकड़ों की संख्या में विपणन निरीक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। विपणन निरीक्षकों का बीते सात दिनों से चल रहा प्रदर्शन आज उग्र हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों हिरासत में ले लिया।

खाद्य रसद विभाग में पीडीएस और सीएमआर नियंत्रण के निर्देशों की मांग कर रहे विपणन निरीक्षकों ने जवाहर भवन के बाहर एकत्रित होकर खाद्य आयुक्त से मिलने की मांग की। खाद्य आयुक्त के न मिलने पर प्रदेश के कोने-कोने से जुटे खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षकों ने आपा खो दिया और अपशब्दों का उपयोग करते हुए नारेबाजी करने लगे। विपणन निरीक्षकों ने जवाहर भवन के बाहर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, तभी पुलिस आ गयी और हालात पर काबू करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गये। प्रदर्शनकारियों के हिरासत में लिये जाने के बाद माहौल शांत हुआ।

बीते सात दिनों से विपणन निरीक्षक रेनू, प्रीती, अजय इत्यादि के नेतृत्व में पीडीएस का अधिकार छीने जाने को लेकर खाद्य आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी है। दो दिनों के बाद उसमें कर्मचारी यूनियनों भी इसमें आ गए और प्रदर्शन पूरे प्रदेश में फैल गया। परिणाम स्वरूप पीडीएस एवं अब एक और मांग सीएमआर नियंत्रण का अधिकार को लेकर की जा रही है।

शरद

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular