Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ई-बसों में अब सफर करना होगा आसान, स्मार्ट कार्ड से करें भुगतान

 ई-बसों में अब सफर करना होगा आसान, स्मार्ट कार्ड से करें भुगतान

कानपुर (हि.स.)। स्मार्ट सिटी कानपुर में संचालित हो रहीं ई-बसें यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। यही नहीं, प्रबंधन समय-समय पर यात्रियों से फीडबैक भी लेता रहता है। फीडबैक के जरिये प्रबंधन को जानकारी हुई कि टिकट को आनलाइन किया जाये। इसको लेकर अब प्रबंधन फरवरी माह से स्मार्ट प्रीपेड कार्ड जारी करने जा रहा है जिससे यात्री कैशलेस टिकट का भुगतान कर सकेंगे।

कानपुर में इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करने वालों के लिए ई-बस प्रबंधन फरवरी से स्मार्ट कार्ड की सुविधा देगा। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक के साथ ई-बस सेवा प्रबंधन ने करार किया है। इस कार्ड को इस तरह से तैयार कराया जा रहा है कि न सिर्फ ई-बसों का टिकट बल्कि मेट्रो का टिकट भी खरीदा जा सके। स्मार्ट प्रीपेड कार्ड में कूपन की व्यवस्था होगी। यात्री एक बार कूपन लेकर कार्ड को रीचार्ज कर सकेंगे। इसके बाद कैशलेस टिकट का भुगतान कर सकेंगे। कंडक्टर के पास कार्ड को टच कराकर गेटवे से किराया वसूलने वाली मशीन होगी।

ई-बस के प्रबंधक परिचालन डीवी सिंह ने शनिवार को बताया कि यात्रियों के पास अक्सर किराया भुगतान करने के लिए छुट्टे रुपये नहीं होते हैं। उनकी शिकायत होती है कि कंडक्टर ज्यादा किराया ले लेते हैं। इसे लेकर स्मार्ट प्रीपेड कार्ड की व्यवस्था की जा रही है और यह सुविधा फरवरी में शुरू हो जाएगी। एसबीआई और सॉफ्टवेयर कंपनी से बातचीत कर उसका डिजाइन तैयार कराया जा रहा है।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular