Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए मार्ग दुर्घटना में कार सवार तीन की...

 ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए मार्ग दुर्घटना में कार सवार तीन की मौत

ग्रेटर नोएडा (हि.स.)। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मारा। हादसे में कार में सवार तीन लोगों मौत हो गई़। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुलंदशहर जिले के निवासी संजीव (25), प्रखर (25 ) और हनी (22) कार से डासना जा रहे थे। दादरी के ईस्टर्न पेरिफेरल रोड पर पहुंचचते ही अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वह तीनों उसी कार में फंस गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की काटकर तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस कार में एक बैग भी मिला जिसमें तीन लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने यह नकदी परिजनों को सौंप दी है।

एसीपी दादरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिजन आ गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है।

फरमान /दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular