Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईवीएम पर बयान से चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य

ईवीएम पर बयान से चौतरफा घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर हारे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ईवीएम पर बयान दिया और कुछ मिनटों में ही सोशल मीडिया पर उनको लोगों ने घेर लिया। ट्वीटर पर स्वामी प्रसाद की टिप्पणी के बाद लोगों ने तमाम बातें कह डालीं। भाजपा छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य अपना चुनाव गंवा बैठे।

आज उनके द्वारा किये गये ट्वीट में कहा गया कि बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है। इसके बाद प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं, जिसमें लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्हें घेरा। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी चिराग शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि इस नाटक- नौटंकी से अब कोई मतलब नही है। अगर विरोध करना ही तो आंदोलन कीजिये।

भाजपा से जुड़े संदीप आनंद ने ट्वीट कर लिखा कि अरे स्वामी बाबू, ईवीएम पर टाइम पास करना बंद करके बुलडोजर की चिंता कीजिए। समाजसेवी देवी प्रसाद द्विवेदी ने लिखा कि स्वामी प्रसाद मौर्या, खेला तो मोमता के बंगाल में हुवा। लेकिन धुर विरोधी लोग भी ईवीएम पर सवाल नहीं किये। जब खुद जीतो तो ठीक, हारो तो ईवीएम में गड़बड़ी।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट पर दो हजार से ज्यादा कमेंट सामने आ चुके हैं। इसमें चुनाव हारने के बाद इस तरह की बात को एकसिरे से लोगों ने गलत ठहराया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular