Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ईदगाह की गुंबद तोड़ने से तनाव, पुलिस तैनात

 ईदगाह की गुंबद तोड़ने से तनाव, पुलिस तैनात

मेरठ (हि.स.)। मवाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में शरारती तत्वों के ईदगाह की गुंबद तोड़ दी। इससे आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा में गांव से बाहर बहसूमा बाईपास पर ईदगाह है। सोमवार की रात्रि शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए ईदगाह की गुंबद तोड़ दी। मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुंबद टूटी देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गुंबद टूटने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सीओ मवाना आशीष शर्मा और इंस्पेक्टर मवाना कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने गुंबद तोड़ने वालों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कुलदीप/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular