Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईडी ने सीज किया विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत चार...

ईडी ने सीज किया विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत चार लोगों का बैंक खाता

कानपुर(हि.स.)। बिकरू काण्ड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेयी समेत चार लोगों के खातों को ईडी ने मंगलवार को सीज कर दिया। टीम ने पी रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक पहुंचकर दस्तावेज और खातों से हुए लेनदेन की जानकारी ली। उसके बाद कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम कुछ अहम दस्तवेज लेकर टीम लखनऊ चली गई।

बिकरू कांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के साथियों की सम्पत्ति की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम मंगलवार को पी रोड स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखा पहुंची और कई खातों को सीज करवाया। टीम के द्वारा जिन खातों को सीज किया गया, उनमें एक खाता विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेयी का था। हालांकि वर्तमान में जयकान्त बाजपेयी कानपुर देहात की जेल में बन्द है। जय के द्वारा मिली विकास दुबे गिरोह की रकम को प्राॅपर्टी में निवेश करने वाले उसके साथी अनूप सिह, राहुल सिंह, आलोक शुक्ला और कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री भानुप्रताप सिंह भदौरिया के खातों को भी ईडी ने सीज करा दिया है।

विकास दुबे गिरोह के साथियों के सम्पत्तियों की जारी है जांच

विकास दुबे के गिरोह के साथियों की सम्पत्तियों की जांच कर रही ईडी को कुछ ऐसा साक्ष्य मिले थे कि जयकांत बाजपेयी गिरोह से मिलने वाली रकम को अपने साथी अनूप सिंह के प्राॅपर्टी कारोबार में निवेश करता था। अनूप सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह के खातों और सम्पतियों की जांच में ईडी को उसके खास साथी आलोक शुक्ला, राहुल सिंह और वकील भानुप्रताप भदौरिया की भी संलिप्तता मिली है।

साक्ष्य तलाशने में जुटी ईडी उपरोक्त लोगों को कई बार नोटिस देकर बुलाया और पूछताछ की। जब टीम को पुख्ता प्रमाण हाथ लगा तो कानपुर शहर पहुंची टीम ने चारों लोगों के बैंक खातों को सीज करा दिया। खाते सीज करने के साथ ही टीम खाता से जुड़े दस्तावेज और सभी खातों से हुए लेन देन की पूरी जानकारी और दस्तावेज लेकर यहां से लखनऊ चली गई।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular