Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईडी ने पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति की करोड़ों की भूमि को किया जब्त

ईडी ने पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति की करोड़ों की भूमि को किया जब्त

– गायत्री ने नौकर के नाम मोहनलालगंज में ली थी करोड़ों की जमीन

लखनऊ(हि.स.)। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किले थमने नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्वमंत्री की करोड़ों रुपये की भूमि को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में करीब 10 बीघा भूमि (गाटा संख्या 391 व 641) पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर ले रखा था। इस भूमि पर प्लॉटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर ईडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि पर नोटिस बोर्ड लगा दिया है।

पूर्वमंत्री गायत्री के खिलाफ यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी ईडी ने 90 करोड़ रुपये से अधिक की संपति जब्त की है। ये संपत्तियां मुंबई, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ और कानपुर की बतायी जा रही है।

दीपक

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular