Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़ी आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किया

ईडी ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज से जुड़ी आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किया

लखनऊ (हि.स.)। गोरखपुर से संचालित गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले में छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने तलाशी अभियान में कई डिजिटल डिवाइसें, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और विभिन्न चल और अचल संपत्तियों के विवरण बरामद और जब्त किये हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी कि गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले में निदेशकों, ठेकेदारों के साथ-साथ पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास और कार्यालय परिसरों पर तलाशी ली गई।

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अन्य के विरुद्ध 23 फरवरी 2024 को लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, अहमदाबाद और गुड़गांव में 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसमें आपत्तिजनक दस्तावेज को बरामद व जब्त किया गया, जिसमें आगे की कार्रवाई ईडी द्वारा की जायेगी।

शरद/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular