Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईडी ने एलडीए से मांगा मुख्तार अंसारी की अवैध सम्पत्ति का ब्यौरा

ईडी ने एलडीए से मांगा मुख्तार अंसारी की अवैध सम्पत्ति का ब्यौरा

लखनऊ(हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध सम्पत्ति का ब्यौरा मांगा है। इसके बाद एलडीए प्रशासन मुख्तार की अवैध सम्पत्तियों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है। कई सम्पत्तियों को चिन्हित कर लिया गया है।

एलडीए के उपाध्यक्ष अक्षय और सचिव पवन गंगवार ने लखनऊ में अवैध रुप से निर्मित बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण के लिए निरंतर अभियान चलाया है। इसी क्रम में भूमाफियाओं के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध सम्पत्ति को लेकर एलडीए के अधिकारी पहले से सजग रहें हैं। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्तार अंसारी की अवैध रुप से बनायी गयी सम्पत्ति का ब्यौरा मांग दिया है।

लखनऊ में बीते दिनों डालीबाग इलाके में एलडीए और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मुख्तार अंसारी की दो बिल्डिंगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गयी थी। इसके बाद एलडीए अन्य चिन्हित सम्पत्तियों पर कार्रवाई में लगा रहा। एलडीए ने जो मुख्तार पर कार्रवाई की, उसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई थी और इसके बाद ऐसी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

एलडीए के विभागीय सूत्रों की मानें तो मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों के अनुसार 21 सम्पत्तियों को रेड ऐरो में लिया गया है। इसमें 19 सम्पत्ति ऐसी है, जिसके मुख्तार के सीधे तौर पर होने का शक हैं। एलडीए ने नौ सम्पत्तियों की जानकारी जुटायी है। बाकि की जानकारी जुटायी जा रही है।

शरद/ दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular