Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईडी का मतलब अब इग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी: अखिलेश

ईडी का मतलब अब इग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी: अखिलेश

लखनऊन (हि.स.)। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है।

अखिलेश ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि ईडी का मतलब ‘Examination in Democracy’ यानि की लोकतंत्र में परीक्षा बन गया है। राजनीति में विपक्ष को ये परीक्षा पास करनी होती है। जब सरकार स्वयं फ़ेल हो जाती है तब वो इस परीक्षा की घोषणा करती है। जिनकी तैयारी अच्छी होती है वो न तो लिखा-पढ़ी की परीक्षा से डरते हैं, न मौखिक से और कभी डरना भी नहीं चाहिए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular