फेसबुक पोस्ट पर डाली कारतूस और ताबीज की फोटो
प्रादेशिक डेस्क
गाजियाबाद। जिले के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के नेहरू नगर सेकेंड में रहने वाली हरियणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर कारतूस और ताबीज का फोटो शेयर करते हुए पोस्ट भी डाली है। रानी नागर मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के बादलपुर की रहने वाली हैं और हरियाणा के सीआरआई विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने ताबीज और कारतूस का फोटो शेयर किया है। उनका कहना है कि यह दोनों चीजें उन्हें डराने के इरादे से उनके घर के सामने रखी गई हैं। रानी नागर 22 जून तक अवकाश के चलते गाजियाबाद स्थित अपने पिता के आवास पर रह रही हैं। रानी नागर ने फेसबुक अपनी पोस्ट में लिखा है, ’’मैं मार्च 2022 के अंत से नेहरू नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 201001 में अपने पिता के घर पर रह रही हूं। इन सामानों को मेरे कमरे में रखा गया है ताकि नाजायज दबाव के आगे न झुकने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी जा सके। मैं, रानी नागर आईएएस, हरियाणा सरकार के अतिरिक्त सचिव, सीआरआई विभाग आज 23 अप्रैल 2022 को सुबह 08.09 बजे भारत के संविधान के अनुसार ईश्वर की शपथ लेकर यह बयान दर्ज करती हूं। यदि निकट भविष्य में अपराधियों द्वारा मेरी हत्या कर दी जाती है तो शपथ के इस कथन को वैध साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जाएगा। रानी नगर आईएएस’’
बता दें कि हरियाणा सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए 4 मई 2020 को रानी नागर ने इस्तीफा दे दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। उन्होंने हरियाणा में एसडीएम रहते हुए भी अपनी हत्या की आशंका जताई थी।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
