Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनइस साल ऑस्कर में नजर आएगी ''नाटू नटू'', सोशल मीडिया पर भी...

इस साल ऑस्कर में नजर आएगी ”नाटू नटू”, सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ ”आरआरआर” का गाना

एसएस राजमौली की फिल्म ”आरआरआर” इस साल के ऑस्कर समारोह में नजर आएगी। इस फिल्म के गाने ”नाटू नटू” को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। अब जब गाने को नॉमिनेट किया गया है तो फैंस भी एक्साइटेड हैं। फैंस की इस उत्सुकता की बड़ी वजह यह है कि इस साल ऑस्कर के मंच पर ”नाटू नटू” गाने पर डांस भी किया जाएगा। इस गाने पर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव परफॉर्म करेंगे। ऑस्कर के मंच पर परफॉर्म कर रहे ”आरआरआर” के आइकॉनिक सॉन्ग को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

95वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह जो 12 मार्च की रात से शुरू होगा। इस समारोह में ”नाटू नटू” गाने की परफॉर्मेंस पूरी दुनिया देखेगी। पूरी दुनिया की निगाहें ऑस्कर समाराेह पर टिकी हैं। जब से यह खबर सामने आई है, ”आरआरआर” के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसी गाने की चर्चा हो रही है और ”नाटू नटू” ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म ”आरआरआर” ने दुनिया भर के सभी बेस्ट अवार्ड जीते हैं। ऐसे में इस फिल्म के गाने ”नाटू नटू” को ऑस्कर 2023 में नॉमिनेट किया गया है और अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह गाना इस साल ऑस्कर अवॉर्ड लेकर आएगा।

ट्विटर पर भी ”नाटू नटू” का उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर ”नाटू नटू” के लाइव परफॉर्मेंस को लेकर काफी दिलचस्पी है। फैंस कह रहे हैं कि ”आरआरआर” के ”नाटू नटू” गाने ने पूरी दुनिया को एक कर दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया में फैंस इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

लोकेश चंद्रा/रामानुज

RELATED ARTICLES

Most Popular