राज्य डेस्क
कोहिमा। नगालैंड में शनिवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक में सभी दलों ने हाथ मिला लिया। राज्य में अब यूनाइडेट डेमोक्रैटिक अलायंस के रूप में नए मोर्चे का गठन हो गया है। यहां अब बिना विपक्ष की सरकार चलेगी। राजधानी कोहिमा में मुख्यमंत्री नेफियू रियो की अध्यक्षता में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी , नगा पीपुल्स फ्रंट , भाजपा और निर्दलीय समेत सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विपक्ष रहित सरकार अपनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। रियो मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। साथ ही सरकार चलाने के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें : सुधीर शुक्ला बने ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
