Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस युवा को चुना गया पंजाब का नया मुख्यमंत्री

इस युवा को चुना गया पंजाब का नया मुख्यमंत्री

इंटरनेशनल डेस्क

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शरीफ को शनिवार को पंजाब का नया मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है, जिसमें पंजाब के महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी और उसके सहयोगी पीएमएल-क्यू ने बहिष्कार किया। पंजाब विधानसभा में छह घंटे तक चले सत्र के दौरान कोषागार और विपक्षी नेताओं के बीच हाथापाई हो गई। पीटीआई-पीएमएलक्यू गठबंधन के उम्मीदवार परवेज इलाही घायल हो गए, जबकि डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी को भी पीटा गया। मजारी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पीटीआई के तीन विधायकों को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब प्रांत में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी के विधायकों ने शनिवार को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी के आसन पर पहुंचते ही उन पर लोटे फेंकने शुरू कर दिए। नए मुख्यमंत्री का चुनाव कराने के लिए विधानसभा पहुंचे मजारी को विधायकों ने थप्पड़ मारे और बाल पकड़ कर घसीटा भी। हालात इतने खराब हो गए कि विधानसभा के बाहर तैनात दंगारोधी बल को पहली बार सदन में प्रवेश करना पड़ा। डिप्टी स्पीकर पर हमले के आरोप में कम से कम तीन विधायक गिरफ्तार किए गए हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के विधायक सदन में लोटा लेकर पहुंचे थे और डिप्टी स्पीकर के आसन के पास आते ही ’लोटा-लोटा’ के नारे लगाने लगे। सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति में विधायकों ने डिप्टी स्पीकर पर लोटे फेंके और उन्हें तमाचे जड़े। प्रेट्र के अनुसार, पीटीआइ विधायक मजारी पर पाला बदलने का आरोप लगा रहे थे।

इस युवा को चुना गया पंजाब का नया मुख्यमंत्री

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular