Monday, February 9, 2026
Homeखेलइस बार के IPL में क्या हुआ बदलाव, जानें सब कुछ!

इस बार के IPL में क्या हुआ बदलाव, जानें सब कुछ!

खेल डेस्क

कोलकाता। दो दिन बाद अर्थात् 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन शुरू हो रहा है। यह कई मायनों में अलग होगा। इस सीजन से प्लेयर्स को हर मुकाबले में फीस मिलेगी, जो नीलामी में मिली राशि से अलग होगी।

सीजन में नया क्या

प्लेयर्स को मैच फीस मिलेगी
आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेयर्स को सैलरी के अलावा मैच फीस मिलने जा रही है। बीसीसीआई क्रिकेटर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 साल के इतिहास में पहली बार मैच फीस देगा। भारत के साथ विदेशी प्लेयर्स को भी मैच खेलने की फीस दी जाएगी। उदाहरण के लिए मुंबई इंडियंस ने रॉबिन मिंज को 65 लाख रुपए में खरीदा है। एक मैच खेलने के लिए 7.50 लाख रुपए मिलेंगे, अगर वे 14 मैच खेलते हैं तो मैच फीस से उनकी कमाई 1.05 करोड़ रुपए हो जाएगी। यानी एक सीजन के लिए उन्हें 1.70 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
कितने कप्तान बदले
पांच टीमों के कप्तान बदले, गिल सबसे युवा, रहाणे सबसे उम्रदराज पांच टीमें नए कप्तान के साथ उतर रही हैं। 10 में से नौ के कप्तान भारतीय हैं। 2019 के बाद पहला मौका है, जब सिर्फ एक टीम का कप्तान विदेशी है। सिर्फ हैदराबाद की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के पास है। 10 टीमों के कप्तानों की औसत उम्र 30 साल है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (25 साल) सबसे युवा हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे (36 साल) सबसे उम्रदराज कप्तान हैं।
अक्षर पटेल : दिल्ली ने 16.50 करोड़ में रिटेन किया लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर दिल्ली के साथ 2019 से जुड़े हैं। टीम ने उन्हें 16.50 करोड़ में रिटेन किया था। वे इस साल जनवरी में भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान बनाए गए थे। 31 साल के अक्षर 23 मैच में अपनी स्टेट टीम गुजरात की कप्तानी कर चुके हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत टीम के कप्तान थे।
अजिंक्य रहाणेः 25 आईपीएल मैचों में कप्तानी कर चुके रहाणे ने आईपीएल के 25 मैचों में कप्तानी की है। वे केकेआर के नौवें कप्तान हैं। पिछले सीजन श्रेयस अय्यर कप्तान थे। रहाणे टीम इंडिया और घरेलू क्रिकेट में मुंबई का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई को पिछले साल सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी जिताई। 36 साल के रहाणे मौजूदा सीजन के सबसे उम्रदराज कप्तान भी हैं। सबसे युवा कप्तान गुजरात के शुभमन गिल (25 साल) हैं।
ऋषभ पंतः आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। वे टीम के दूसरे कप्तान हैं, उनसे पहले केएल राहुल ने कप्तानी की थी। पंत लीग इतिहास के सबसे महंगे कप्तान भी हैं। वे 2021 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 43 में से 23 में जीत दर्ज की थी।
श्रेयस अय्यरः पिछले साल कोलकाता को चैंपियन बनाया 30 साल के श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान हैं। केकेआर को पिछले साल खिताब जिताने वाले श्रेयस को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनसे पहले शिखर धवन और सैम करन टीम के कप्तान थे। श्रेयस दिल्ली और कोलकाता के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 70 मैचों में कप्तानी की और 38 में टीम को जीत दिलाई।
रजत पाटीदार : पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। यह बल्लेबाज पहली बार आईपीएल में कप्तानी करता नजर आएगा। उन्होंने अपनी कप्तानी में मध्य प्रदेश को सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया था। 31 साल के रजत पाटीदार बेंगलुरु के आठवें कप्तान हैं। उनसे पहले आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में थी।
कितने नए प्लेयर्स
पंजाब में सबसे ज्यादा 21 नए खिलाड़ी, कोलकाता में 8 नए प्लेयर्स मेगा ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ रुपए खर्च कर 182 खिलाड़ी खरीदे। भारत के 120 खिलाड़ी बिके, जबकि विदेश के 62 खिलाड़ियों को 10 टीमों ने अपने साथ जोड़ा। पंजाब ने सबसे ज्यादा 21 नए खिलाड़ी खरीदे, जबकि कोलकाता ने 8 नए प्लेयर्स को खरीदा।
सपोर्ट स्टाफ कितना बदला
पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ में काफी बदलाव हुआ है। राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया। जबकि विक्रम राठौर बैटिंग कोच बने। दोनों पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के साथ थे। दिल्ली ने केविन पीटरसन को मेंटर बनाया है, जबकि वेणुगोपाल राव क्रिकेट डायरेक्टर और मुनाफ पटेल बॉलिंग कोच बने हैं। इसके अलावा, केकेआर ने ड्वेन ब्रावो को मेंटर बनाया। जहीर खान लखनऊ के मेंटर और रिकी पोंटिंग पंजाब के हेड कोच बने।
मालिकाना हक
टोरेंट ग्रुप गुजरात टाइटंस का नया मालिक टोरेंट ग्रुप की गुजरात टाइटंस ग्रुप में 67 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली। दोनों की डील करीब 5,000 करोड़ रुपए में हुई, जबकि टीम की कुल कीमत 7,453 करोड़ आंकी गई। सीवीसी ग्रुप टीम में 33 फीसद हिस्सेदारी बनाए रखेगा। टोरेंट ग्रुप फार्मा, पावर और सिटी गैस वितरण में काम करता है। टोरेंट ग्रुप ने 2021 में इस फ्रेंचाइजी के लिए 4,653 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन तब सीवीसी ग्रुप ने 5,625 करोड़ रुपए में टीम खरीद ली थी।

यह भी पढें : यहां जानें IPL के बारे में A to Z

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular