नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देश की बहुचर्चित आइएएस टीना डाबी और उनके मंगेतर आइएएस प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के जयपुर में दोनों का विवाह एक पांच सितारा होटल में बौद्ध धर्म पद्धति के अनुसार संपन्न हुआ। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। तस्वीर में टीना और प्रदीप सफेद कपड़े पहने एक-दूसरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की ओर से सोशल मीडिया या किसी और जरिए से शादी की जानकारी नहीं दी गई है। टीना डाबी काफी चर्चा में रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। बता दें कि टीना डाबी की यह दूसरी शादी है। साल 2018 में उन्होंने 2015 के सेकेंड टापर आइएएस अतहर आमिर खान से शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। हालांकि, ये रिश्ता टूटने की क्या वजह रही, इस पर खुलकर दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा।
यह भी पढें : तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले
बौद्ध धर्म पद्धति के अनुसार की शादी!
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें नजर आ रहा है कि दोनों ने बौद्ध धर्म पद्धति के अनुसार विवाह किया है। तस्वीर में दोनों सफेद कपड़े पहने और गले में फूलों की माला के साथ नजर आ रहे हैं। सामने गौतम बुद्ध की प्रतिमा और भीमराव अंबेडकर की फोटो नजर आ रही है। टेबल पर एक मोमबत्ती भी जलती हुई नजर आ रही है। भंते (बौद्ध भिक्षु) टीना डाबी और प्रदीप गवांडे पर पुष्प वर्षा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बौद्ध धर्म पद्धति में तिलकोत्सव, ओली, तेल भराई, मंडप व कन्यादान आदि रस्में नहीं होती हैं। हालांकि, ये शादी बौद्ध धर्म पद्धति के अनुसार हुई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा कहा जा रहा था कि टीना और प्रदीप की शादी मराठी-राजस्थानी रीति-रिवाजों से होगी। प्रदीप गावंडे का परिवार मराठी है। टीना डाबी की मां मराठी हैं और पिता राजस्थानी हैं, इसलिए शादी की रस्मों में मराठी और राजस्थानी परंपराओं का अच्छा मिश्रण होगा, लेकिन तस्वीरों में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल को ही संपन्न हो गई थी, लेकिन तस्वीरें अब सामने आ रही हैं। दरअसल, शादी में उनके साथ सिर्फ परिवार के सदस्य और चुनिंदा मेहमान ही मौजूद रहे। शुक्रवार (22 अप्रैल) को जयपुर के होलिडे इन में एक रिसेप्शन पार्टी दी गई। होटल में मेहमान के लिए 50 से ज्यादा कमरे बुक किए गए। रिसेप्शन पार्टी में काफी लोग शामिल हुए।
यह भी पढें : इस IAS अधिकारी ने जताई अपनी हत्या की आशंका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
