नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के जम्मू दौरे पर जाएंगे। वह 9 और 10 सितंबर को केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू संभाग में रहेंगे। इस दौरान वह माता वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगा सकते हैं। राहुल एक महीने में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे। इससे पहले 10 अगस्त को उन्होंने कश्मीर संभाग में दो दिन बताया था। इस दौरान उन्होंने गांदरबल में कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर के साथ हजरतल दरगाह पर सजदा किया था। राहुल गांधी केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे समय में सक्रिय हुए हैं, जब वहां चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद लंबे समय तक केंद्र सरकार ने राजनीतिक दौरों पर रोक लगा दी थी। इस दौरान राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जम्मू संभाग में पार्टी के कार्यकर्ता का हौसला बढ़ाएंगे। इस दौरान वह रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। वैष्णो देवी में हिंदुओं की गहरी आस्था है और हर करीब 1 करोड़ श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : मैं मुकेश अम्बानी का दामाद, सिक्योरिटी दीजिए-DIG से बोला युवक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
