Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइस्लाम का दुष्मन बता मुस्लिमों ने वसीम रिजवी का फूका पुतला, गिरफ्तारी...

इस्लाम का दुष्मन बता मुस्लिमों ने वसीम रिजवी का फूका पुतला, गिरफ्तारी की उठी मांग


मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने का लगा आरोप, राजनीति के लिए कोर्ट गये वसीम 

कानपुर (हि.स.)। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ आक्रोश अब कोर्ट से लेकर सड़क तक आ गया है। मुस्लिम संगठनों का आरोप है कि मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने के लिए वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतें हटाने की याचिका दाखिल की है। विरोध स्वरुप कानपुर में भी मुस्लिम संगठनों ने वसीम रिजवी का पुतला फूककर गिरफ्तारी की मांग की। 
वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके विरोध में मुस्लिम संगठन खुलकर आ गए हैं। इस याचिका के खिलाफ कई मुस्लिम संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को कानपुर में युवा मुस्लिम परिषद के तत्वाधान में वसीम रिजवी द्वारा कुरान करीम एवं खलीफा ए राशिदीन पर विवादित बयान देने के विरोध में अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष एड. सुरेश अहमद के नेतृत्व में अजमेरी चौराहा चमनगंज कानपुर नगर में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला दहन किया। आरोप लगाते हुए मोहम्मद उस्मान ने कहा कि कुरान करीम अल्लाह ताला की नाजिल की हुई आसमानी किताब है ना कि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा रचित कोई उपन्यास। इसलिए इसमें कोई संशोधन संभव नहीं है। पूरी दुनिया के सभी मसलक के मुसलमान सहमत है कि कुरान करीम असली नाजिल शुदा सूरत में बाकी है। आयते तो दूर की बात है कुरान करीम के जेर जबर में भी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यूपी के कुख्यात व्यक्ति वसीम रिजवी ने कुरान करीम के बारे में जहर उगला है और कुरान के 26 आयतों के बारे में सुप्रीम कोर्ट में पेटीशन दिया है। यह केवल राजनीति लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया है पब्लिसिटी स्टंट है, जो कि व्यक्तिगत है। शिया समुदाय का इसमें कोई लेना देना नहीं है। वसीम रिजवी इस तरह की ओछी हरकतों से बाज नहीं आया तो इसका बुरा अंजाम भुगतना होगा। रिजवी को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए उनको गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की गयी। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि रिजवी ने मुस्लिम विरोधी कट्टर ताकतों को खुश करने के लिए ऐसा किया है। इस अवसर पर डा. सुहेल चौधरी, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद उस्मान, नौशे खान, अनिल वर्मा, इमरान अंसारी, डा. जेबन जमशेद चौधरी, रिहान चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular