Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयइस्तीफा देते ही बेकार हुए दिनेश त्रिवेदी?

इस्तीफा देते ही बेकार हुए दिनेश त्रिवेदी?

टीएमसी बोली-जमीनी नेता नहीं थे, दूसरों को मौका मिलेगा

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के दौर से ही ममता बनर्जी के साथी रहे दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को नाटकीय अंदाज में राज्यसभा की सदस्यता से सदन में ही इस्तीफा दे दिया। अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करने की बात कही है तो बिफरी टीएमसी ने कहा कि इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। टीएमसी सांसद सौगत राय ने उनके इस्तीफे के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ’हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने रिजाइन कर दिया है। हालांकि यह हमारे लिए कोई झटका नहीं है। वह कभी जमीनी नेता नहीं थे। लोकसभा का चुनाव भी हार गए थे।’
सौगत रॉय ने दिनेश त्रिवेदी पर निशाना साधते हुए कहा, ’वह कभी जमीनी नेता नहीं रहे। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्हें ममता बनर्जी ने राज्यसभा में भेजा था। तृणमूल कांग्रेस का मतलब जमीनी होता है। उनके इस्तीफे से पार्टी के अन्य जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।’ वहीं इस्तीफे के बाद दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ’हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आता है, जब उसे बड़े हितों के लिए फैसला लेना होता है। जब बहुत ज्यादा हिंसा या फिर भ्रष्टाचार हो जाए… मैंने हमेशा ही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई है। आज मैंने जो कहा है, वह कोई नई बात नहीं है।’ राज्यसभा में इस्तीफे का ऐलान करने को लेकर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ’आखिर मुझे अपनी आवाज कहां उठानी चाहिए? किसी के पास समय ही नहीं था। पार्टी कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के हाथों में चली गई है और वही इसे चला रहे हैं। जो राजनीति की एबीसीडी भी नहीं जानता, वह हमारा नेता बन गया है। ऐसी स्थिति में कोई क्या कर सकता है?’ बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ’अब मैं अपना ही हो गया हूं। मैं अब राहत महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैंने कोई गलत नहीं है।’

यह भी पढें : पिता के फिटनेस ट्रेनर से हो गया आमिर खान की बेटी को प्यार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular