नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अब 2022 में होने की संभावना है, जो पहले 2020 के अंत में प्रक्षेपित किया जाना था। चंद्रयान-3 में अपने पूर्ववर्ती यानों की तरह ऑद्दबटर नहीं होगा। सिवन ने कहा, हम इस पर काम कर रहे हैं। यह चंद्रयान-2 की तरह ही है। लेकिन इसमें ऑद्दबटर नहीं होगा। चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए ऑद्दबटर को ही चंद्रयान-3 के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के साथ हम एक प्रणाली पर काम कर रहे हैं और ज्यादा संभावना है कि प्रक्षेपण अगले साल होगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई, 2019 को हुआ था और इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में रोवर उतारने के लिए भेजा गया था। हालांकि, चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम सात सितंबर, 2019 को सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल नहीं रहा और पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित करने का भारत का सपना अधूरा रह गया। इसरो के लिए चंद्रयान-3 भी एक महत्वपूर्ण मिशन है, जो अंतरग्रहीय लैंडिंग में भारत के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करेगा। सिवन ने कहा कि गगनयान परियोजना के तहत इस साल दिसंबर में इसरो के प्रथम मानवरहित मिशन को अंजाम देने की योजना है, जिसे पिछले साल दिसंबर में ही अंजाम दिया जाना था। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक और मानवरहित मिशन को अंजाम दिया जाएगा तथा फिर तीसरी बार में मानवयुक्त मिशन को अंजाम दिया जाएगा। गगनयान परियोजना के तहत 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है। इस मिशन के लिए चार पायलट चुने गए हैं जो इस समय रूस में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस परियोजना के तहत मानव मिशन के प्रक्षेपण के बारे में पूछे जाने पर सिवन ने कहा, काफी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन की आवश्यकता है। यह परखने के बाद कि सभी प्रौद्योगिकी एकदम सही है, हम मानव मिशन के प्रक्षेपण के बारे में निर्णय करेंगे।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
यह भी पढें : यूपी में जो रहे, सो यूपी का होय!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
