Tuesday, January 13, 2026
Homeविज्ञान एवं तकनीकइसरो 30 जुलाई को छह सह- यात्री उपग्रह के साथ पीएसएलवी-सी56 करेगा...

इसरो 30 जुलाई को छह सह- यात्री उपग्रह के साथ पीएसएलवी-सी56 करेगा लॉन्च

नई दिल्ली (हि.स.)। चंद्रयान-तीन लॉन्च करने के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 जुलाई को छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 मिशन लॉन्च करेगा। सोमवार को इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी कि छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 को 30 जुलाई को सुबह साढ़े 6 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो ने जानकारी दी कि पीएसएलवी-सी56 सिंगापुर की डीएसटीए एवं एसटी इंजीनियरिंग के डीएस-एसएआर उपग्रह और छह अन्य उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसरो ने हाल ही में चंद्रयान 3 लॉन्च किया है।

विजयलक्ष्मी/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular