राहुल गाँधी भारत जोड़ों यात्रा से देश में सौहार्द कायम करने में सफल हैं
भदोही (हि.स.)। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दू और मुसलमान के बीच नफरत पैदा कर समाज को बांटने मे लगी है। अब समय आ गया है कि देश के लोग लोकतन्त्र को बचाने और अपनी मूलभूत अधिकारों के लिए आगे आएं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कन्धा मिला कर भाईचारा का माहौल बनाएं।
भदोही गोला मण्डी स्थित कांग्रेस नेता स्वालेह अंसारी के आवास पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय नेता वीरेन्द्र राय ने कहा कि देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है । उस पर चर्चा न कर धर्म पर बहस कराई जाती है ।
उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट के बादल छाए तब कांग्रेस के लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभायी। आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में सौहार्द कायम करने में सफल हैं। उनकी यात्रा में लाखो की भीड़ ने उनके हौसले को बल दिया है और नफरत के नाग अपने बिलों मे जाने पर मजबूर हो गये।
उन्होंने उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहाकि उन न्यूज़ चैनलों के विरुद्ध आवाज़ बुलन्द करने का समय आ गया है जो देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।आपलोग उन चैनलों का बाॅयकाट करे और लोगों से भी बाॅयकाट की मुहिम चलाने, उन चैनलों का अनसब्सक्राइब करने के लिए अपील करें।
बैठक मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता काशीनाथ,माबूद खां, मुशीर इक़बाल, कर्मचन्द बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य,कुलदीप श्रीवास्तव, संतोष कनौजिया,डाॅ. महेन्द्र यादव, अमजद रसूल अंसारी, परवेज़ अंसारी, अभिमन्यु यादव, आनन्द मौर्य, शशांक तिवारी, उपेन्द्र कुमार भारतीय, अरशद मलिक, शम्शुल हक हाशमी, मुश्ताक अंसारी सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
प्रभुनाथ
