फतेहपुर(हि.स.)। औंग थानांतर्गत एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में मंगलवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मद्द से आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब ढाई लाख का सामान जलकर राख हो गया।
औंग थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित छिवली गांव में राजेंद्र कुशवाहा की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है।रोजना की तरह राजेन्द्र दुकान बंद कर घर चले गए। इस बीच रात में अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगने की खबर दुकानदार को स्थानीय लोगों ने दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया। इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस बीच आग से दुकान से सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया।
पीड़ित दुकानदार राजेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि आग लगने से दुकान में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर राख हो गया। करीब ढाई लाख रुपये का सामान का नुकसान हुआ है।
देवेन्द्र/मोहित
