Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइलेक्ट्रिक जलयान सरयू नदी के रास्ते अयोध्या रवाना

इलेक्ट्रिक जलयान सरयू नदी के रास्ते अयोध्या रवाना

– 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना है उद्घाटन

बलिया(हि. स.)। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन के लिए जा रहे इलेक्ट्रिक जलयान बलिया के सरयू नदी में फंस गया था। नदी की तलहटी से मिट्टी निकालने के बाद जलयान का रास्ता साफ हुआ। शुक्रवार सुबह इलेक्ट्रिक जलयान अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान कोलकाता से सात जनवरी को अयोध्या के लिए चला था। बीस जनवरी को इसे अयोध्या पहुंचना है। इस इलेक्ट्रिक जलयान का उद्घाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से आ रहे क्रूज को मंगलवार शाम तक सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र से होकर गुजरना था। लेकिन क्रूज बलिया के तिलपुर के पास सरयू नदी में गुरूवार को फंस गया। इससे प्रशासन के साथ ही पीडब्ल्यूडी महकमे में खलबली मच गई।

बताया गया कि रास्ता भटक जाने के कारण कैटामारन इलेक्ट्रिक जलयान बलिया के रेवती तिलापुर के सामने रेत में फंस गया। सरयू नदी में पानी कम होने के चलते जलपोत आगे बढ़ नहीं पा रहा था। हालांकि साथ चल रहे कर्मचारियों ने जलयान को रेत से निकालने के लिए काफी मशक्कत की जाती रही। आखिरकार शुक्रवार की सुबह सफलता मिली। पीडब्ल्यूडी विभाग की मानें तो लगभग 30 घंटे तक फंसने के बाद इलेक्ट्रिक जलयान को शुक्रवार तड़के निकालने में सफलता मिली और फिर अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। जलयान के सुरक्षित आगे बढ़ने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

एन पंकज/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular