Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त चार न्यायमूर्ति लेंगे शपथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त चार न्यायमूर्ति लेंगे शपथ

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त चार न्यायमूर्तियों को 16 सितम्बर को प्रातः 10 बजे शपथ दिलाई जायेगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में शारीरिक दूरी का पालन न करते हुए सम्पन्न होगा। चीफ जस्टिस सभी चारों नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे।
11 सितम्बर को केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। नवनियुक्त शपथ ग्रहण करने वाले सभी न्यायमूर्ति न्यायिक सेवा कैडर के जिला जज रैंक के है। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गयी है। नियुक्त होने वाले अपर न्यायमूर्तियों  में  संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद व श्रीमती सरोज यादव शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular