Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइलाहाबाद हाईकोर्ट के चार नवनियुक्त जजों को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार नवनियुक्त जजों को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त चार न्यायमूर्तियों को बुधवार को प्रातः 10 बजे शपथ दिलाई गयी। मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में सभी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन न करते हुए संपन्न हुआ। 

11 सितम्बर को केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इनकी अपर न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। नवनियुक्त सभी न्यायमूर्ति न्यायिक सेवा कैडर हैं। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गयी है। शपथ ग्रहण करने वाले अपर न्यायमूर्तियों में संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद व श्रीमती सरोज यादव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular