Sunday, April 12, 2026
Homeखेलइरफान पठान और मैक्सवेल ने अंपायर के नो-बॉल फैसले पर उठाए सवाल

इरफान पठान और मैक्सवेल ने अंपायर के नो-बॉल फैसले पर उठाए सवाल

मुंबई (हि.स.)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के आखिरी ओवर में अंपायर के नो-बॉल फैसले पर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी छह गेंदों में 36 रनों की जरूरत थी, रोवमैन पॉवेल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को ओवर की पहली तीन गेंदों में छक्का लगाया। तीसरी गेंद में, उन्होंने जो छक्का लगाया, वह फुलटॉस गेंद कमर के ऊपर थी, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और टीम प्रबंधन के अनुसार फुल टॉस नो-बॉल थी। लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने नो-बॉल नहीं दी और यहां तक कि थर्ड अंपायर से सलाह लेने से भी इनकार कर दिया, इसलिए पंत ने मैच को रद्द करने की धमकी दी और पॉवेल और कुलदीप यादव दोनों को मैदान से बाहर आने के लिए कहा।

इरफान पठान ने ट्वीट किया, “वह एक स्पष्ट नो बॉल थी।”

वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने ट्वीट किया, “इसलिए अंपायर हर गेंद पर फ्रंट फुट के लिए नो बॉल चेक करते हैं, लेकिन हाई फुल टॉस चेक नहीं कर सकते। यह समझ में नहीं आता है।”

जॉस बटलर के 116 रनों की पारी और प्रसिद्ध कृष्णा की तीन विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया।

यह दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में चौथी हार थी और वह अब आईपीएल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने सात में से अपना पांचवां मैच जीत लिया और अब वह अंकतालिका में शीर्ष पर है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular