नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इमारत की खिड़कियों से निकलते धुंए के बीच लोगों को श्रब्ठ मशीन के सहारे नीचे उतारा गया, वहीं कुछ लोग रस्सी की मदद से भी नीचे आए। फिलहाल, मौके पर 9 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए स्पॉट पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पिलर 544 के पास बनी यह इमारत एक 3 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसे ऑफिस स्पेस के तौर पर कंपनियों को किराए पर दिया जाता है। पुलिस ने बताया कि आग बिल्डिंग के पहले फ्लोर से शुरू हुई, जहां पर ब्ब्ज्ट कैमरा और राउटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। पुलिस ने कंपनी के मालिक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढें : पार्टी के चिंतन शिविर में सोनिया ने दे दिया बड़ा संकेत
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
