Friday, February 13, 2026
Homeराज्यइमारत की स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत

इमारत की स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत

राज्य डेस्क

मुम्बई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के उल्हासनगर में एक रिहायशी इमारत की स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। अभी 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है। इस इलाके में एक महीने में यह दूसरी घटना है। राहत और बचाव कार्य (रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ) के चीफ संतोष कदम ने कहा कि नेहरू चौक एरिया में साईं सिद्धि के नाम से इमारत बनी हुई है। शुक्रवार को 5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया। मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। अब कुछ लोगों के फंसने की आशंका है। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं। बिल्डिंग में 29 परिवार रहते थे। उल्हासनगर टाउनशिप में इसी महीने 15 मई को एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular