Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यइन 11 लोगों ने इसलिए लगाई राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार

इन 11 लोगों ने इसलिए लगाई राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के 11 लोगों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। जिसके लिए राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखी गयी है, जिसमें परिवार की तरफ से कहा गया है कि उनके पिताजी की देहांत के बाद इलाके के दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया लिहाजा उनके पास जीने का कोई और सहारा नहीं है। उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाए। पूरे मामले पर पीड़ित साबिर खान ने बताया कि वह ग्वालियर के ग्राम विरावली का रहने वाला है और एक किसान परिवार से आता है। पिताजी की मृत्यु के बाद हमारे परिवार के 15 लोगों ने जमीन के लिए नामांकन दर्ज कराया, तो पता लगा कि इलाके के कुछ दबंग भूमाफिया प्लाट काटकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढें :  अब आपका एक वोट तय करेगा थानेदार की कुर्सी! यहां करें पोल

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा मामले की शिकायत हमने दो महीने पहले तहसीलदार से की और सीमांकन की मांग की। उन्होंने हमे तारीख दी लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। फिर दबंगों ने हमसे कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है। परिवार की ओर से आरोप लगाया कि जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवनी उनकी 1.2 बीघा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सर्वे क्रमांक 1584 के अनुसार यह जमीन उनके परिवार के नाम पर दर्ज है। वहीं दबंग उनकी जमीन में प्लाट काटकर बेच रहे हैं। उन्होंने खरीदारों समझाने को कोशिश की लेकिन वह उन्हें ऐसा करने पर उल्टा जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि जमीन ही उनके जीने का सहारा है। यदि ये जमीन चली जाएगी तो उनका पूरा परिवार क्या खाएगा? इससे बेहतर है कि उनके परिवार को इच्छा मृत्यु दे दी जाए। राष्ट्रपति के नाम लिखे गए पत्र को डीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय में दे दिया गया है। वहीं इस मामले पर एसपी अमित सांघी का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है।

यह भी पढें : दर्जन भर शहरों के नाम बदलने की तैयारी में योगी सरकार

इन 11 लोगों ने इसलिए लगाई राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular