एसबीआई ने सभी अकाउंट होल्डर्स को किया सतर्क
बिजनेस डेस्क
कानपुर। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि चार एप से बचकर रहें, वरना खाता खाली हो जाएगा। चार महीने में स्टेट बैंक के 150 ग्राहकों को 70 लाख से ज्यादा की चपत इन एप से लग चुकी है। जालसाज बातों में फंसाकर एप डाउनलोड करा लेते हैं और खाता साफ कर देते हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्टेट बैंक ने अपने खाताधारकों से कहा है कि एनीडेस्क, क्विक सपोर्ट, टीमव्यूअर और मिंगलव्यू एप को भूलकर भी अपने मोबाइल पर इस्टॉल न करें। एसबीआई ने अपने खाताधारकों को यूनीफाइड पेमेंट सिस्टम को लेकर भी सतर्क किया है और कहा है कि किसी भी अज्ञात सोर्स से यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट या क्यूआर कोड स्वीकार न करें। अज्ञात वेबसाइटों से हेल्पलाइन नंबर खोजने की भूल न करें, क्योंकि आधा दर्जन से ज्यादा फर्जी वेबसाइट एसबीआई के नाम पर चल रही हैं। किसी भी समाधान के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं और ठीक से चेक करने के बाद ही अपनी सूचनाएं साझा करें। ग्राहकों को बैंक ने सलाह दी है कि प्रत्येक डिजिटल लेनदेन के बाद बैंक एसएमएस भेजता है। अगर आपने लेनदेन नहीं किया है तो तुरंत उस मैसेज को एसएमएस में दिए गए नंबर पर फॉरवर्ड कर दें।
यह भी पढ़ें : तस्करों को धमकी देकर अवैध वसूली करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
