Sunday, March 15, 2026
Homeखेलइन खिलाड़ियों पर 10-10 लाख जुर्माने के साथ एक साल का बैन

इन खिलाड़ियों पर 10-10 लाख जुर्माने के साथ एक साल का बैन

खेल डेस्क

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को दनुष्का गुणथिलाका, कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। अब ये खिलाड़ी एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि इन तीनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में पिछले महीने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। सभी खिलाड़ियों पर 10-10 लाख रुपये (लगभग 50,000 अमरीकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा छह महीने तक उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। इंग्लैंड दौरे पर कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद श्रीलंका के ये तीनों खिलाड़ी मैच हारने के बाद सड़कों पर घूम रहे थे। फैंस ने इन तीनों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को सीरीज के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। इसके बाद हाल ही में बोर्ड ने कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के बायो-बबल का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया था। एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल थे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular