-विश्वस्तरीय इलाज होगा अस्पतालों में:डॉ. उपासना अरोड़ा
गाजियाबाद(हि.स.)। पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उपस्थिति में शुक्रवार को इन्वेस्ट यूपी समिट में यशोदा समूह के दो अस्पताल लॉन्च किए गए। वहीं गाजियाबाद के कौशाम्बी स्थित यशोदा अस्पताल में पूजा-अर्चना की गई।। इस अवसर पर अस्पताल की उपासना अरोड़ा ने मीडिया को सम्बोधित किया।
उन्होंने बताया कि यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कौशाम्बी, इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी के नाम से देश के सर्वश्रेष्ठ 1200 बिस्तरों वाले अस्पतालों में से एक को जोड़ने जा रहा है, जो पहले चरण में 500 के साथ गाजियाबाद चलाया जाएगा । यह यूपी में इसका प्रमुख अस्पताल होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बायो-टेक पार्क के साथ एक और 250 बिस्तरों वाला तृतीयक स्तर की देखभाल का एक अस्पताल जल्द ही अल्ट्रा मॉडर्न सुविधाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल्स की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने की राष्ट्रीय दृष्टि की इस प्रतिबद्धता के साथ, डॉ. पी. एन अरोड़ा सीएमडी-यशोदा हॉस्पिटल्स और संस्थापक / ट्रस्टी-यशोदा फाउंडेशन को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@3.0 इन्वेस्ट यूपी समिट के लिए यूपी सरकार द्वारा “स्टेट गेस्ट” के रूप में आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। डॉ.उपासना अरोड़ा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यह उनके लिए स्वर्णिम अवसर है ।
अरोड़ा ने बताया कि यशोदा-मेडिसिटी कैंसर पर फोकस के साथ हमारा प्रमुख क्वाटरनेरी (चतुर्थक स्तर की देखभाल) केयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा, जो बड़े पैमाने पर आस पास के लोगों के साथ-साथ देश और विदेशों के लोगों की सेवा करेगा। साथ में क्रेडेंशियल, विशेषाधिकार प्राप्त, योग्य और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जाएगा । इस अस्पताल में ऑन्कोलॉजी अंग प्रत्यारोपण (बीएमटी, किडनी और लीवर) गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और एचबीपी विज्ञान ,कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस ,रोबोटिक सर्जरी, गुर्दा रोग,श्वसन चिकित्सा,तंत्रिका विज्ञान,हड्डी रोग, जोड़ प्रत्यारोपण खेल चिकित्सा ,उन्नत माँ और बच्चे की देखभाल की अत्याधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
फरमान
