Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइत्र नगरी सिकन्दरपुर में समाजवादी खुशबू फैलाने की जिम्मेदारी मो.रिजवी पर

इत्र नगरी सिकन्दरपुर में समाजवादी खुशबू फैलाने की जिम्मेदारी मो.रिजवी पर

सपा ने मो. रिजवी को बनाया उम्मीदवार

बलिया(हि.स.)। प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा सीट से जुड़ा इलाका गुलाब के उत्पादन और इत्र की खुशबू के लिए प्रसिद्ध है। अब यहां से अखिलेश यादव ने अपने पुराने चेहरे मो.जियाउद्दीन रिजवी को टिकट देकर समाजवादी खुशबू फैलाने की जिम्मेदारी दी है।

सिकंदरपुर इत्र कारोबार के लिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखता है। यहां का इत्र विदेशों तक अपनी खुशबू बिखेरता रहा है। हालांकि, अब यह काम सिमट कर छोटे पैमाने पर हो रहा है। बात करें राजनीतिक समीकरण की तो सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की भी संख्या अच्छी खासी है। यादव, राजभर और भूमिहार भी ठीक-ठाक संख्या में हैं।

मो. रिजवी सिकंदरपुर विधानसभा सीट से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा से मैदान में थे। तब भाजपा के संजय यादव को जीत हासिल हुई थी। एक बार फिर रिजवी पर भरोसा जता कर अखिलेश यादव ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। यहां दो बार विधायक रहे मो. रिजवी का नाम गुरूवार को लखनऊ में जारी सपा उम्मीदवारों की लिस्ट में देखकर उनके समर्थकों में जोश भर गया।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular