Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इडा' तूफान की तबाही, 14 लोगों की मौत

‘इडा’ तूफान की तबाही, 14 लोगों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयार्क प्रांत में ’इडा’ तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। तूफान इडा के प्रभाव से न्यूयॉर्क शहर में जबर्दस्त बारिश हुई और क्षेत्र में बाढ़ में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही बाढ़ के पानी में कई वाहन डूब गए और कई लोगों के घरों में पानी भर गया। बुधवार देर शाम न्यूयॉर्क शहर और प्रांत के बाकी हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई थी। न्यूयॉर्क शहर के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ के बीच बेसमेंट में फंस जाने से कुल 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा न्यू जर्सी में भी 5 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में हर्रिकेन आइडा और दूसरे तूफानों के असर के चलते भारी बारिश हो रही है। कई हिस्सों में फ्लैश-फ्लड और टॉर्नेडो के कारण घातक बारिश से जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। न्यूयॉर्क सिटी में ज्यादातर सबवे सर्विस भारी बाढ़ के कारण बंद हो गई हैं और न्यूजर्सी में नीवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट सस्पेंड हो गईं। न्यूजर्सी ट्रांजिट ने सभी रेल सेवाएं बंद कर दीं। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डि ब्लासियो ने छल्1 के जरिए लोगों से कहा कि सड़कों पर न रहें और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। न्यूयॉर्क के एफडीआर ड्राइव और ब्रोंक्स रिवर पार्कवे जलमग्न थे। सब-वे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में मेट्रो सवार पानी से भरी कोच में सीटों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। अन्य वीडियो में दिखा कि शहर और उसके आस-पास प्रमुख सड़कों पर वाहन अपनी खिड़कियों तक डूबे हुए हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है। पूर्वोत्तर अमेरिका तूफान ’इडा’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान के चलते फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं। तूफान की भयावह दृश्य ने प्रशासन को आपातकालीन घोषणाओं के लिए मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें : जुमे बाद होगा अफगानिस्तान की नई सरकार का ऐलान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular