Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक मे 2 दिवशीय कुश्ती दंगल 3 व 4 को

इटियाथोक मे 2 दिवशीय कुश्ती दंगल 3 व 4 को

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में दो दिवशीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 3 व 4 जनवरी को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन की जोरदार तैयारियां शुरू है। आपको बता दे कि इटियाथोक- बाबागंज मार्ग पर सदाशिव बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे भीखमपुरवा (अहिरौलिया) में यह आयोजन हो रहा है। इसमें भारत के कोने- कोने से तमाम दिग्गज पहलवान आ रहे है। इनमे मुख्य रूप से बाबा बजरंगीदास हनुमानगढ़ी अयोध्या पूरी टीम के साथ, टाईगर संदीप राणा पहलवान दिल्ली पूरी टीम के साथ, मो0 जावेद गनी जम्मू कश्मीर सुपर स्टार पहलवान पूरी टीम के साथ, कल्लू पहलवान मेरठ पूरी टीम के साथ, बाल मुकुन्द यादव पहलवान झांसी पूरी टीम के साथ, विनोद पहलवान कन्नौज पूरी टीम के साथ, राजू पहलवान कानपुर पूरी टीम के साथ, मलकीत पहलवान पंजाब पूरी टीम के साथ, कालू पहलवान सहारनपुर कलियर शरीफ पूरी टीम के साथ, राहुल पहलवान हरियाणा रोहतक पूरी टीम के साथ, प्रचण्ड पहलवान मथुरा भारत मे तहलका मचाने वाले पूरी टीम के साथ, मो0 उमर पहलवान गंगवल बहराइच पूरी टीम के साथ व इसके अलावा कई अन्य स्थानों के पहलवान इसमे भाग ले रहे है। इस दौरान महिला पहलवानो का भी जबरदस्त मुकाबला होगा, जिसमें रीतू पहलवान दिल्ली व बविता पहलवान कुरुक्षेत्र हरियाणा से मौजूद रहेंगी। यहां टेक्निकल कोच के तौर पर उन्नाव के पहलवान चंद्रराम तिवारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए आयोजक मनोज मिश्रा (अद्द्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, इटियाथोक) ने बताया कि आयोजन को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular